जिन आँखों में कभी लज्जा हुआ करती थी,
आज उन आँखों में घमंड दिखाई देता है।
जिन चेहरों पर कभी शर्म, हया और मासूमियत हुआ करती थी, आज उन चेहरों पर धोखा, फरेब और स्वार्थ झलकता है।
जिन वस्त्रों में कभी सभ्यता झलकती थी, आज उन पर असभ्यता की चादर पड़ी हुई है।
जिन वाणी से संस्कार झलकते थे, उस वाणी में कटुता और अहंकार झलकता है।
जिन भुजाओं से हमें हमारे भारतीय संसार
की नई ज्योति और नए विचारों का उजाला मिलता था, आज वही संस्कार उन्हीं भुजाओं के साथ
वृद्धाश्रम में या तो घर के किसी कोने में आखिरी साँस ले रहे हैं।
जिन पुरुषों में महिलाओं के प्रति आदर
और सम्मान झलकता था, आज
उनमें अभद्रता, तिरस्कार,
कटाक्ष और भोग की वासना झलकती है।
जिन लहजों में दया, धर्म और दान किसी व्यक्ति के कल्याण के
लिए किए गए एक कार्य हुआ करते थे, आज
वही दान, धर्म और मदद कैमरे
में सेल्फी लेने और नाम करने का जरिया मात्र रह गया है।
कितना बदल गया है इंसान और उसकी
इंसानियत।
और हम बात करते हैं युग-निर्माण की। किस
आधार पर हम नवयुग का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ धर्म तो है, पर इंसान इंसान से बचने के लिए; जहाँ संस्कार तो हैं, पर उनकी कोई मर्यादा नहीं होती।
बड़ों के साथ समय व्यतीत करें, अपने संस्कारों और भारतीय सभ्यता की गहनता को समझें,
जानें और अपनाएँ। फिर देखिए, आपका नजरिया और समझ कैसे बदलती है और एक
नवयुग का निर्माण कैसे होता है।
आधुनिक जीवन और आधुनिक विचारों को
अपनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन
यदि इस आधुनिकता से हमारे रिश्तों पर एक बुरा प्रभाव पड़ रहा है, तो यह सोचने की बात है।